UN में बोलीं “रुचिरा”, कहा भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर

शाश्वत तिवारी


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘‘प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा तक महिलाओं की अधिक पहुंच के लिए सार्वजनिक-निजी प्रतिबद्धता का लाभ उठाना” विषय पर एक उच्च स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया। आयोजन में संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने कहा है कि आज भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। साथ ही कहा कि भारत सरकार सभी स्तरों पर महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही है।

महिलाओं के नेतृत्व में हो रहा विकास : संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि कंबोज ने आयोजन में कहा भारत में विशेष रूप से पिछले आठ-नौ वर्षों में काफी प्रगति हुई है और आज मुझे लगता है कि शायद भारत में एक महिला होने का यह सबसे अच्छा समय है। मैं बहुत ईमानदारी से यह बात कह रही हूं। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं को हर स्तर पर पूरी तरह से सशक्त कर रही है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर दिया है।

कार्यक्रम के बाद यूएन में भारतीय दूतावास ने भी ट्वीट किया कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाली प्रगति एवं विकास के मॉडल पर जोर दे रहा है, जो विकास के मॉडल के रूप में परिवर्तित हो रहा है। महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 67वें सत्र के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में पीआर ने उन नीतियों और कार्यक्रमों पर बात की जो भारत में महिलाओं को सशक्त बना रहे हैं। एक और ट्वीट में लिखा कि प्रेरित होने के लिए तैयार हो जाइए CSW67 के साथ आयोजित ‘महिलाओं की प्रौद्योगिकी और शिक्षा तक अधिक पहुंच के लिए सार्वजनिक-निजी प्रतिबद्धता का लाभ उठाना, पर कल का साइड इवेंट एक दिलचस्प चर्चा थी। इन क्षेत्रों में GenderGap को संबोधित करने के लिए बढ़ती प्रतिबद्धता को देखकर खुशी हुई।

International

तीन महीने में दूसरी बार संसद में विश्वास मत पर मतदान, प्रचण्ड को मिला बहुमत

उमेश तिवारी काठमांडू / नेपाल। नेपाल की राजनीति में पिछले दिनों हुए उठापटक के बीच तीन महीने में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचण्ड’ को दूसरी बार संसद में विश्वास का मत लेना पड़ा। नेपाल में दो महीने में ही सत्ता गठबंधन में आए बदलाव के बाद संवैधानिक बाध्यता की वजह से विश्वास का मत लेने […]

Read More
International

भारत-जापान के आपसी संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई

 शाश्वत तिवारी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे करीब 27 घंटे तक भारत में रहेंगे। दिल्ली पहुंचकर जापानी प्रधानमंत्री ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यात्रा पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Read More
International

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन, दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग में होगी वृद्धि

शाश्वत तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वर्चुअल मोड में भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन (IBFP) का उद्घाटन किया। इस पाइपलाइन के निर्माण की आधारशिला दोनों प्रधानमंत्रियों ने सितंबर 2018 में रखी थी। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड 2015 से बांग्लादेश […]

Read More