चुनावों में भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ। भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2014, 2017, 2019, 2022 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के मिथ्यारोपों का जबाब जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत देकर किया है। अब निकाय चुनावों और फिर बाद में 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर फिर से  विजयी बनाएगी और विपक्षी दलों  के मंसूबों पर पानी फेर देगी। भूपेन्द्र चौधरी ने विपक्षी नेताओं पर जम कर हमला बोला। कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जाँच का सामना कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं के पास केवल संवैधानिक संस्थाओं और आरोपों की जाँच करने वाली संस्थाओं पर आरोप लगाने के सिवा कोई और एजेंडा नहीं है। अपनी करनी को छिपाने के लिए ये नेता लगातार झूठे आरोपी की राजनीति का खेल खेल रहे हैं।

लेकिन ऐसा करने से उनके पाप नहीं छिप जाएँगे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया  अखिलेश यादव भी इसी मुहिम के नेता के तौर पर आगे आये हैं, लेकिन वे ऐसा करने से पहले अपने शासन को देखें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत नही किया है तो उसे किसी से भी भयभीत  होने की जरूरत नहीं है।    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुँह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ही हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी खाद्यान्न घोटाले की जाँच CBI से कराने में हीला हवाली हुई। UPPSC जैसी बेदाग़ संस्था जिसकी साख पूरे देश में थी को भी बदनाम कर दिया।

ये वही समाजवादी पार्टी है जिसने राजभवन की गरिमा को भी तार-तार कर दिया था। चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी सरपरस्ती में कैसे प्रदेश को लूटा गया, कैसे सरकार पोषित गुंडे प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालते थे। किस प्रकार घोटाले ही सुर्ख़यिँ बनते थे। उन्होंने घोटालों का नाम याद दिलाते हुए कहा कि खनन घोटाले के आरोपी तो सपा सरकार में मंत्री रहे। उनके ख़लिफ़ अभी भी CBI की जाँच चल रही है। जल निगम के भर्ती घोटाले में उनके चचाजान भी आरोपी हैं। नोएडा में ज़मीन आवंटन घोटाले में उनके पसंदीदा अफ़सर के ख़लिफ़ CBI की जाँच चल रही है। UPPSC में हुए भर्ती घोटाले की जाँच भी CBI के पास है।

सपा शासनकाल में रिवर फ्रंट और JPNIC घोटाला, लैपटॉप घोटाला, पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन में भी बड़ा घोटाला हुआ। पशुपालन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, एम्बुलेंस घोटाला समेत ऐसे घोटालों की संख्या अनगिनत है। जिसमें आरोपी या तो समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं या  सपा मुखिया के करीबी हैं। उन्होंने कहा कि अब जब सरकार निकाय चुनाव कराने की दिशा में सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा कर पूरे मनोयोग से आगे बढ़ रही है। तो सपा प्रमुख को पच नहीं रहा है। एक बार फिर निकाय चुनावों में जानता समाजवादी पार्टी को पटखनी देने जा रही है। वे नहीं जानते जनता उनके भ्रम व छलावे को ठीक से समझती है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More