लखनऊ दक्षिण भाग का होलिकोत्सव

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण भाग द्वारा होलिकोत्सव का आयोजन LDA  कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद RSS के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि, हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से पर्वों को समरसता पूर्वक,पूरे उल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS  के वरिष्ठ प्रचारक ओमपाल जी ने कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा करते हुए बालक-बालिकाओं के विकास में ममतामयी, मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पवन जी द्वारा किया गया। श्रीकांत और उनकी मंडली द्वारा  प्रभु श्रीराम और श्रीराधा-कृष्ण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, संघचालक सुभाष, सह संघचालक भुनेश्वर, विभाग  प्रचारक अनिल,  भाग कार्यवाह धीरेंद्र,बाल आयोग के सदस्य श्याम, डॉ राजीव लोचन, डॉक्टर अतुल रस्तोगी, मान सिंह, हरसरन लाल गुप्ता, अतुल, प्रो रामकुमार, डॉ अनंत सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Central UP

राज्यपाल की हापुड़ यात्रा

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज हापुड़ भ्रमण के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय में SNCU वार्ड का लोकार्पण किया तथा वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त उन्हें फल वितरित किये। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल जी ने चिकित्सालय में प्री मच्योर बच्चों के लिए बनाये गये इंन्यूवेटेर्स कक्ष, […]

Read More
Central UP

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर,चौथा दिन

साहित्य संग युवाओं को लुभा रहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें लखनऊ । दोपहर बाद आज जब बारिश थमी तो रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों की आमद शुरू हो गयी। इनमें ज्यादा तादाद युवाओं की रही। इनमें भी अधिकांश संख्या युवा छात्र-छात्राओं की रही। मेले में युवाओं की तलाश हिन्दी-अंग्रेजी […]

Read More
Central UP

जीवोत्थान सेवा समिति द्वारा विश्व गौरैया दिवस पर आयोजित की गई गोष्ठी

“गूगल गौरैया” बनने से पहले गौरैया को बचाइए : जीवोत्थान सेवा समिति बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट के गाजीपुर स्थित रामार्पित महाविद्यालय में 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जीवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद […]

Read More