सिसोदिया की रिहाई को लेकर आप का प्रदर्शन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इस दौरान कहा कि हमारी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। न्यायालय का हम सम्मान करते हैं। केन्द्र में मोदी सरकार की तानाशाही अपने चरम पर पहुंच चुकी है। देश और राजधानी दिल्ली के दो सबसे अच्छे योग्य मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गिरफ्तार करके रखा है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया जो लाखों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहे हैं। उनको जेल में डाल दिया है।

वहीं अडानी लाखों करोड़ का घोटाला करता है, उसके जहाज में मोदी घूम रहे हैं। यह फर्क देश के एक-एक नागरिक को समझ में आ रहा है। इन कार्रवाइयों से दिल्ली के काम और आम आदमी पार्टी रुकने वाली नहीं है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी शिक्षा को खत्म करना चाहती है। साथ ही लोगों को बीमार रखना चाहती है। यही वजह है कि शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कोई फेडरल एजेंसी की तरह नहीं, बल्कि सीधा-सीधा केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। CBI की दलीलों में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे कि सिसोदिया की रिमांड बढ़ाई जाए।

जिस तरह से CBI ने अपनी दलीलों में कहा कि सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि CBI यह चाहती है कि वह अपना जुर्म कबूल कर लें। यह सीधा-सीधा कानून का दुरुपयोग है। इनके पास सबूत कुछ नहीं है। अंततः सिसोदिया बरी होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश यह है कि इस प्रक्रिया के तहत सिसोदिया को ज्यादा से ज्यादा दिन जेल में रखा जाए। यही भाजपा की बड़ी जीत होगी। इतिहास गवाह है की जब-जब केंद्र सरकार ने इस तरह का जुर्म किया है, तब-तब आने वाले चुनाव में लोगों ने उसका जवाब दिया है। इस बार भी भाजपा को लोग जवाब देंगे।  पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने यहाँ पार्टी मुख्यालय से भाजपा मुख्यालय का घेराव और प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन मुख्यालय से पहले ही पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। (वार्ता)

Delhi

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर […]

Read More
Delhi

राहुल के साथ हो रही है प्रतिशोध की राजनीति : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी के महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी बयान पर दिल्ली पुलिस की पूछताछ उत्पीड़न, डराने तथा प्रतिशोध की राजनीति है और विपक्ष की आवाज दबाने के इस हथकंडे को स्वीकार नही किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को यहां पार्टी […]

Read More
Delhi

भारत ने अन्न को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का बीड़ा उठाया : तोमर

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में अन्न को बढ़ावा देने का एजेंडा निर्धारित किया है। ग्लोबल मिलेट्स (अन्न) सम्मेलन में दिल्ली आए विभिन्न देशों के कृषि मंत्रियों की शनिवार को गोलमेज कांफ्रेंस हुई। इसमें मेजबानी करते हुए तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री […]

Read More