भारत की जबरदस्त विदेश नीति, श्रीलंका से सकुशल लौटे छह मछुआरे

शाश्वत तिवारी


श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा 23 फरवरी को भारतीय मछुआरों पर हमला किया गया और पकड़ लिया साथ ही भारतीय मछुआरों के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया और उनको सकुशल वापस लाया गया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के थारंगमबाड़ी और मयिलादुथुराई जिले के छह मछुआरे 21 फरवरी को थारंगमबाड़ी मछली पकड़ने की बस्ती से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। लेकिन जैसा कि वे पारंपरिक समुद्री जल में मछली पकड़ने में लगे हुए थे, 23 फरवरी को सुबह 4:30 बजे श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा उन पर हमला किया गया। हमले में घायल पांच मछुआरों को इलाज के लिए थारंगमबाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री एलo मुरुगन ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह श्रीलंका गए थे और 23 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा हमला किए गए भारतीय मछुआरों से संबंधित बातचीत की थी। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। कि मछुआरों के खिलाफ किसी भी रूप में बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मछुआरों के मुद्दे मानवीय हैं और उनकी आजीविका से संबंधित हैं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों को मजबूती से उठाया है। श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि किसी भी तरह के बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए।

International

तीन महीने में दूसरी बार संसद में विश्वास मत पर मतदान, प्रचण्ड को मिला बहुमत

उमेश तिवारी काठमांडू / नेपाल। नेपाल की राजनीति में पिछले दिनों हुए उठापटक के बीच तीन महीने में प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचण्ड’ को दूसरी बार संसद में विश्वास का मत लेना पड़ा। नेपाल में दो महीने में ही सत्ता गठबंधन में आए बदलाव के बाद संवैधानिक बाध्यता की वजह से विश्वास का मत लेने […]

Read More
International

भारत-जापान के आपसी संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई

 शाश्वत तिवारी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे करीब 27 घंटे तक भारत में रहेंगे। दिल्ली पहुंचकर जापानी प्रधानमंत्री ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यात्रा पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

Read More
International

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन, दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग में होगी वृद्धि

शाश्वत तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वर्चुअल मोड में भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन (IBFP) का उद्घाटन किया। इस पाइपलाइन के निर्माण की आधारशिला दोनों प्रधानमंत्रियों ने सितंबर 2018 में रखी थी। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड 2015 से बांग्लादेश […]

Read More