जापान रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा: किशिदा

टोक्यो। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि जापान-रूस  (Japan-Russia)के व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंधात्मक उपाय करेगा। जिसमें रूस (Russia) को ड्रोन के पुर्जों के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल होगा। जापान विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। G-7 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की पहली बरसी पर रूस के वित्तीय संस्थानों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा ने कहा कि जापान रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लागू करने जा रहा है। जिसमें निर्यात प्रतिबंध जैसे ड्रोन के पुर्जे और रूस के व्यक्तियों और संगठनों के साथ वित्तीय संस्थान (Financial institution) की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है।

रूस के लोगों पर बैन लगाएगा जापान

मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान किशिदा ने कहा कि जापान रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लागू करने जा रहा है। जिसमें निर्यात प्रतिबंध जैसे ड्रोन के पुर्जे और रूस को लोगों और संगठनों के साथ वित्तीय संस्थान की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है।

अमेरिका ने रूस पर लगाए नई प्रतिबंध लगाए,

बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को अमेरिका ने भी रूसी बैंकों, कंपनियों और नागरिकों पर नए प्रतिबंध लगाए। वाशिंगटन में जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी वित्त विभाग की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण प्रतिबंध कार्रवाई में रूस के धातु और खनन क्षेत्र को भी टारगेट किया गया है। G-7 सहयोगी देशों के समन्वय के साथ लिए गए इस फैसले का मकसद 250 लोगों और कंपनियों, शस्त्र डीलरों पर कार्रवाई के साथ ही बैंकों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना है।

रूस का दावा यूक्रेन के छह स्टेशन निष्क्रिय किए,

गौरतलब है कि इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन में छह रेलवे स्टेशनों को निष्क्रिय कर दिया। मंत्रालय के मुताबिक इन स्टेशनों का इस्तेमाल पूर्वी यूक्रेन में पश्चिमी निर्मित हथियारों के साथ यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) को भेजे जाने के लिए हो रहा था। मंत्रालय ने कहा कि उसने रेलवे स्टेशनों की बिजली आपूर्ति पर बमबारी कर उन्हें निष्क्रिय किया है। बताया गया है रूसी मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने 40 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें गोला-बारूद और तोपखाने के हथियारों के चार डिपो भी शामिल थे। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच दो महीने से भी ज्यादा समये से घमासान जंग जारी है। (इनपुट-वार्ता/गूगल)

International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More