अनूठी स्मृतियों के साथ प्रदर्शनी का समापन

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


लखनऊ। प्रकृति के विविध रूप रंगो से राजभवन को गुलजार करने वाली प्रदर्शनी का समापन हुआ। चार दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 का शुभारंभ राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही राज्यपाल ने इसका समापन किया। इसके माध्यम से किसानों को लाभप्रद उपज के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही शहरों के निवासियों को भी गमलों और किचन गार्डन में बागवानी के प्रति जागरूक किया गया। इस बार पुष्प सज्जित परिधानों से फैशन शो का आयोजन किया गया।

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुरू हुई प्रदर्शनी में फ़ूलों के शिवलिंग को प्रतिष्ठित किया गया। फ़ूलों से ही भव्य श्रीराम दरबार, हनुमानजी ,श्रीगणेश, ॐ,स्वास्तिक की आकृति भी बनायी गई थी।आनन्दी बेन ने लौकी मैन‘ द्वारा लौकी के सूखे कवच फलभित्ति से तैयार शंख का अनावरण किया। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी उत्तर भारत की सबसे समृद्ध, पुरानी और अनूठी प्रदर्शनी है। इसका उद्देश्य जनसामान्य को बागबानी और फसलों की विविधता एवं नवीनतम जानकारियों से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों द्वारा लाभप्रद और वैज्ञानिक मानकों को प्रस्तुत किया गया। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन आईं थीं। उन्होने यहां की वाटिकाओं की प्रशंसा की थी। वही अपने साथ इनके फोटो एवं वीडियो फुटेज भी ले गई थीं।

राजभवन उद्यान लखनऊ ने दस ट्राफी और सर्वाधिक एक सौ अस्सी अंक प्राप्त करके सर्वाधिक पुरस्कार विजेता का खिताब हांसिल किया। राज्यपाल चलवैजयंती पर भी उसका अधिकार हुआ। अधीक्षक राजभवन उद्यान धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राजभवन ने यह सफलता लगातार छठी बार प्राप्त की है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि इस प्रदर्शनी से सभी 75 जनपदों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 15991 प्रतिष्टियाँ आयीं जो कि गत वर्ष की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक हैं।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More