सुपौल में 800 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है कीमत

उमेश तिवारी

बिहार में गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस और एस एसबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसएसबी को बड़ी सफलता मिली है। सुपौल जिले में इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर करोड़ों के अवैध गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है। इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 45 वी बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है। सीमावर्ती इलाके के दो अलग अलग बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने करीब 800 किलोग्राम गांजा पकड़ा है।

800 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भारत नेपाल बार्डर आउट पोस्ट एसएसबी 45 वीं बटालियन के शैलेशपुर और रिफ्यूजी कॉलोनी बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने गुप्त सूचना पर करीब 800 किलोग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एसएसबी द्वारा पकड़े गए गांजा की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताया जा रहा है। इधर सीमा की सुरक्षा में तैनात एस एसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के समीप के शैलेशपुर बार्डर आउट पोस्ट के जवानों ने करीब 200 किलोग्राम गांजा पकड़ा। वहीं रिफ्यूजी कॉलोनी आउटपोस्ट के जवानों ने गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाया गया करीब 600 किलोग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

करोड़ों में है बरामद गांजे कीमत

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 45 में बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से तस्करी कर लाया गया करीब 800 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा को नारकोटिक्स विभाग को सुपुर्द किया जायेगा, वहीं एसएसबी द्वारा इंडो नेपाल सीमा पर अबतक की सबसे बड़ी गांजा की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल होने की बात कही जा रही है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More