तुर्की में फंसे 10 भारतीय, एक नागरिक के लापता की भी सूचना

शाश्वत तिवारी


तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही मची हुई है। भूकंप से दोनों देशों में अब तक 11200 से अधिक मौत हो चुकी है। इनमें अकेले तुर्की में 8500 से अधिक लोगों की मौत, जबकि 49000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में तुर्की में लगभग 3,000 भारतीय हैं और बेंगलुरु का एक व्यवसायी पिछले दो दिनों से लापता है। 850 लोग इस्तांबुल के आसपास हैं, 250 अंकारा में हैं और बाकी लोग पूरे देश में फैले हुए हैं। MEA ने बताया कि 10 भारतीय नागरिक तुर्की के दूरदराज के हिस्सों में फंसे हुए हैं, लेकिन सुरक्षित हैं। इनमें से 75 लोगों ने दूतावास से जानकारी मांगी है। लापता भारतीय बेंगलुरु की एक कंपनी के साथ काम कर रहा था और तुर्की की कारोबारी यात्रा पर था।

इसमें कहा गया है कि सरकार उनके परिवार के संपर्क में है। इस बीच वहां बचावकर्मी मलबे में फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। यहां मौसम खराब होने के चलते बचाव कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारत ने इस आपदा के तुरंत बाद बचाव अभियान और राहत सामग्री भेजने की घोषणा की थी, जो अब तुर्की और सीरिया पहुंचकर बचाव अभियान में जुट गए हैं।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More