बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, छह लोगों की आंखों की रोशनी गई, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बिहार में एक बार फिर शराबबंदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब डेढ़ महीने पहले छपरा में जहरीली शराब पीने से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब बिहार के सिवान जिले में जहरीली शराब ने चार  लोगों की जान ले ली है। वहीं करीब 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इन्हें सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला और भोपतपुर गांव में लोगों ने जहरीली शराब पी थी। रविवार शाम को अचानक एक-एक करके मरीज सदर अस्पताल आने लगे। देर शाम अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे का इस मामले में कहना है कि अभी कुछ नहीं कर सकते हैं।

मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। आखिर क्यों इतने लोगों की मौत और तबीयत खराब हो रही है, ये जांच का विषय है। वहीं घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल के साथ दोनों गांव भोतपुर और बाला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों से बात करने पर रोक लगा दी गई है। वहीं परिवार वाले भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों बिहार के सारण(छपरा) में जहरीली शराब से 53 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस मामले ने खूब तूल पकड़ा. इस मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हुई।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More