Complete preparation : अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल चंद घंटों में लेंगे सात फेरे, शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं बड़ी हस्तियां

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल चंद घंटों बाद ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की रस्में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस खंडाला में होंगी। मुंबई से खंडाला करीब 80 किलोमीटर दूर है। सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर कई दिनों से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की तैयारियां चल रही थी। ‌शादी समारोह में बॉलीवुड, खेल जगत समेत तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 4 बजे अथिया और केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे।

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फेरों के लिए मंडप भी सज चुका है। रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में कपल ने नो फोन पॉलिसी रखी है। किसी भी गेस्ट को फोन ले जाने की परमीशन नहीं है। लेकिन फिर भी वेडिंग वेन्यू से कपल के संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला लाइटों से सजा हुआ दिखाई दे रहा है। अथिया और केएल राहुल के वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों की चहल-पहल साफ देखी जा सकती है।

सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में तैयार हैं। मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं। इनके अलावा कई टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर सुनील शेट्टी को बेटी की शादी की बधाई दी। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरे प्यारे दोस्तों सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। क्या आप जानते हैं कि वे पहली बार एक म्यूचुअल फ्रेंड्स के जरिए मिले थे? जी हां, केएल राहुल और अथिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी बाद में फिर दोनों एक-दूसरे को बर्थडे विश करने लगे और जल्द ही गहरे दोस्त बन गए, और उनकी दोस्ती को रोमांस में बदलते देर नहीं लगी। यह जोड़ी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More
Sports

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

शतकीय पारी खेलने वाले स्टॉयनिस ने किया कमाल, ऋतुराज का शतक रहा फीका शुरुआती झटकों से उबरते हुए इतनी बड़ी पारी जीतना किसी सपने से कम नहीं चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए तीन नम्बर पर बल्लेबाजी करना एक पहेली थी। कई बल्लेबाजों को आजमाया। दीपक हुड्डा, देवदत्त पड्डिकल, बदोनी यहां तक कि निकोलस […]

Read More