औरैया में दीवार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कुदरकोट क्षेत्र में कच्ची दीवार के गिरने से दंपत्ति और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि ग्राम पंचायत बीबीपुर के मजरा गोपियापुर गांव में यह हादसा उस समय हुआ जब इंद्रवीर राठौर (45) का परिवार गहरी नींद में था कि कच्चे घर की एक दीवार भरभरा कर ढह गयी। इस हादसे में इंद्रवीर, पत्नी शकुन्तला (42), पुत्र आकाश (15), विकास (12), अनुराग (10) और अंशू (6) गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचाया जहां डाक्टरों ने इंद्रवीर, शकुन्तला और विकास को मृत घोषित कर दिया। आकाश, अनुराग व अंशू की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार गांव में बने पंचायत घर में खाना बनाने और मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। जिलाधिकारी पी.सी. श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली और घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश डाक्टरों को दिये। जिलाधिकारी ने पीडित परिवार को सरकारी मदद जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। (वार्ता)

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है बना UP : राम नाईक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तीन दिनों के लिए लखनऊ प्रवास पर थे। वह अनेक कार्यक्रमों मे सहभागी हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने कहा कि 2014 उन्होने राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उस समय उन्होने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह यूपी को […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सरकार ने घुटने टेके, मान गए बिजली कर्मियों की बात, हड़ताल खत्म

ऊर्जा मंत्री से हुई सार्थक वार्ता, समय से पहले बिजली कर्मियों का हड़ताल वापस लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से वार्ता के बाद आज 72 घण्टे की सांकेतिक हड़ताल समय के पूर्व वापस लेने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, […]

Read More
Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सरकार से बढ़ी तकरार, बढ़ सकता है बिजली का इंतज़ार

ज़्यादती से तंग बिजलीकर्मी कर सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल 13 से ज़्यादा संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर चुकी है सरकार छह कर्मियों को किया जा चुका है सस्पेंड, 22 पर मुक़दमा दर्ज यूपी ऊर्जा विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई, नई भर्ती की तैयारी लखनऊ। अपनी कुछ माँगों के लिए बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे […]

Read More