Sexual abuse case : पहलवानों ने दी चुनौती, कहा-हम बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा लेकर रहेंगे और जेल भी भिजवाएंगे

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देश के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय पहलवान पहली बार सड़क पर आकर विरोध कर रहे हैं। महिला, पुरुष पहलवान यौन शोषण के आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर इस्तीफे का भारी दबाव बढ़ गया है। दो दिन से दिल्ली के जंतर मंतर में पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बीच गुरुवार को मंत्रालय ने पीड़ित खिलाड़ियों को बातचीत के लिए बुलाया और उनसे करीब एक घंटे तक मीटिंग की।

मीटिंग खत्म होने के बाद पहलवानों ने मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सीधे चुनौती दी है। ‌पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह में हिम्मत है तो सामने आएं और दो मिनट बैठकर बात कर लें। वो सामने नहीं बैठ पाएंगे। पहलवानों ने बताया कि खेल मंत्रालय के अफसरों ने हमारी मांगों को सुना है और आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मांगें पूरी होने तक धरना स्थल से नहीं हटेंगे। बजरंग पुनिया ने कहा कि आज रेसलिंग का हर सदस्य यहां धरने पर बैठे हैं। बृजभूषण ने कहा था कि आरोप सच निकले तो फांसी पर लटक जाएंगे।

आज हमारे पास छह लड़कियां ऐसी हैं, जिनका यौन शोषण किया गया। वे सबूत के साथ यहां बैठी हैं। विनेश फोगाट ने कहा कि हमारे आरोप सच्चे हैं। हमें कुश्ती को दोबारा जीवित करना है। हमें सामने आने के लिए मजबूर ना किया जाए। मेरे साथ क्या या किसी अन्य महिला के साथ क्या हुआ। ये सब बताना नहीं चाहते हैं। अगर मजबूर किया गया तो ये कुश्ती को दुर्भाग्य होगा। हम पीएम से उम्मीद करते हैं कि मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। विनेश फोगाट का कहना था कि हम सबूतों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। आरोप झूठे नहीं हैं। हमारे पास सबूत भी हैं और वो पीड़िताएं भी हैं। हम अध्यक्ष को इस्तीफा लेने के साथ उनको जेल में डलवाएंगे। हम फेडरेशन को बंद करवाने की मांग कर रहे हैं।

ये फेडरेशन रहेगा तो उनके लोग काम करेंगे और फिर परेशान करेंग।  बजरंग पुनिया, विनेश फोगट, आशु मलिक, साक्षी मलिक, सतवर्त काद्यान, अंतिम पंघाल, सुमित, सुरजीत मान, सितंदर मोखरिया, रवि दहिया, दीपक पुनिया, संगीता फोगट, सरिता मोर, सोनम मलिक, महावीर फोगाट, सत्य राणा, कुलदीप मलिक आदि हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति की और वार्षिक आम बैठक अब 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होगी। बैठक में महासंभ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बृजभूषण शरण सिंह इस बैठक में अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More