लश्‍कर का अब्‍दुल रहमान मक्‍की अब ग्लोबल आतंकी

UN में चीन ने पाकिस्तान के सिर से खींचा हाथ


उमेश तिवारी


काठमांडू /नेपाल। चीन ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ पहली बार ठोस कदम उठाया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने लश्‍कर-ए-तैयबा के डिप्टी अमीर अब्‍दुल रहमान मक्‍की को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। चीन ने जून 2022 में पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर अड़ंगा लगाया था। मक्की लश्कर चीफ हाफिज सईद का बहनोई है और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा। मक्की को अमेरिका आतंकवादी घोषित कर चुका है। 75 साल का मक्की लश्कर-ए-तैयबा में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता रहा है। भारत और अमेरिका, दोनों ने मक्की को अपने-अपने देश के कानूनों के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है।

इन आतंकियों की भी बना था ढाल

अगस्त 2022 में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल रऊफ के खिलाफ प्रस्ताव रोका था। रऊफ जैश सरगना मसूद अजहर का भाई है और 1999 में ‘इंडियन एयरलाइंस’ के विमान ‘आईसी-814’ को अगवा करने का साजिशकर्ता था। सितंबर 2022 में भारत और अमेरिका ने आतंकवादी साजिद मीर को ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल करने की मांग की थी। साजिद मीर 26/11 का मास्टरमाइंड है, लेकिन चीन ने रुकावट खड़ी कर दी थी। अक्‍टूबर 2022 में लश्कर के आतंकी शाहिद महमूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के प्रस्‍ताव पर चीन ने ब्रेक लगाया था। शाहिद महमूद कराची का रहने वाला है। वह 2007 में लश्कर-ए-तैबा से जुड़ा था। साल 2013 में ओबामा प्रशासन ने महमूद को लश्कर-ए-तैयबा की पब्लिकेशन विंग का सदस्य बताया था।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More