23 सालों में नेपाल ने देखे 17 विमान हादसे, दर्दनाक है को पायलट अंजू की कहानी

उमेश तिवारी


काठमांडू । नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए भीषण विमान हादसे में 69 लोगों की जान चली गई। हालांकि पर्वतीय इलाकों से घिरे नेपाल में विमान हादसों का पुराना इतिहास रहा है। नेपाल में पिछले 23 सालों में 17 बड़े विमान हादसे हुए हैं। जिसमें 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

नेपाल में हुए विमान और हेलीकाप्टर हादसों की पूरी सूची निम्न हैं।

29 मई 2022: तारा एयरलाइंस का विमान DHC-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 16 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन शामिल थे। पोखरा से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

27 फरवरी 2019: पूर्वी नेपाल में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पर्यटन मंत्री सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई।

12 मार्च 2018: खराब मौसम के कारण बांग्लादेशी एयरलाइनर का विमान काठमांडु एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त, इस हादसे में 71 में से 51 की मृत्यु हो गई।

26 फरवरी 2016: पश्चिमी नेपाल का कालीकोट जिले में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई।

24 फरवरी 2016: खराब मौसम के कारण हुई दुर्घटना में सभी 23 लोगों की मौत हो गई। तारा एयरलाइंस का इस विमान ने पोखरा से उड़ान भरा था।

16 फरवरी 2014: खराब मौसम के कारण हुई दुर्घटना में छोटे विमान में सवार सभी 18 लोग मारे गए।

28 सितंबर 2012: काठमांडु से उड़ान भरने के बाद विमान एक पक्षी से टकरा गया और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें सवार 7 ब्रिटिश तथा 5 चीनी यात्रियों सहित 19 लोगों की मौत।

25 सितंबर 2011: माउंट एवरेस्ट देखने के लिए विदेशी पर्यटकों को लेकर उड़ा विमान काठमांडू के पास खराब मौसम में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 19 लोगों की मौत।

16 दिसंबर 2010: पूर्वी नेपाल के रिमोट इलाके में हिमालय की तलहटी में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त। इसमें सवार सभी 22 लोगों की मौत

24 अगस्त 2010: नेपाल में खराब मौसम के कारण छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 14 लोग मारे गए। इनमें 4 अमेरिकी, एक जापानी तथा ब्रिटिश नागरिक थे।

8 अक्टूबर 2008: पूर्वोत्तर नेपाल के सुदूर पहाड़ों में छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 18 लोग मारे गए, ज्यादातर विदेशी थे।

4 मार्च 2008: नेपाल में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार संयुक्त राष्ट्र हथियार मॉनिटर थे।

21 जून 2006: एक निजी नेपाली यात्री विमान लैंडिंग से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी 9 लोगों की मौत।

25 मई 2004: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में एक छोटा मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तीन लोगों की मौत।

22 अगस्त 2002: विदेशी पर्यटकों को ले जा रहा एक विमान खराब मौसम के कारण पहाड़ से टकरा गया। सवार सभी 18 लोगों की मौत।

27 जुलाई 2000: पश्चिमी नेपाल में ट्विन ओटर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 25 लोगों की मौत।

अंजू लैंडिंग के बाद बन जातीं कैप्टन

रविवार को हादसे का शिकार हुए विमान की को-पायलट अंजू खतिवड़ा थीं। इस विमान की उड़ान के बाद उन्हें कैप्टन का प्रमाण पत्र मिलने वाला था। बिराटनगर निवासी अंजू की मौत से नेपाल के प्रदेश एक में शोक की लहर है। अंजू के एक रिश्तेदार ने बताया, उनकी मौत की खबर से बिराटनगर में सन्नाटा पसर गया। अंजू के पायलट पति की भी वर्ष 2006 में विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद अंजू ने अमेरिका जाकर पायलट बनने की पढ़ाई की और प्रशिक्षण लिया। अंजू ने 12वीं तक भारत में ही शिक्षा ली थी। रिश्तेदार ने बताया, पायलट कमल केसी उड़ा रहे थे। को-पायलट के रूप में अंजू खतिवड़ा विमान पर सवार थीं। अंजू को 100 घंटे जहाज उड़ाने का अनुभव था। वह इससे पूर्व भद्रपुर, बिराटनगर, धनगढी सहित अन्य हवाईअड्डों पर सफल उडान कर चुकी थी। इस उड़ान के बाद उन्हें कैप्टन का प्रमाणपत्र मिलना था।

 

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More