पाराशर पंचांग : मकर संक्रांति के दिन इन राशियों को मिल रहा है शुभ समाचार, जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृषभ : आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे है। समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा।

मिथुन : विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

कर्क : अपने पराये में फर्क समझें। आज की दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे।

मकर संक्रांति से जुड़ी मान्यताएं..

सिंह : दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। कम बोलें पर अ’छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

कन्या : सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन रहना ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा।

तुला: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक :  काम बहुत है आप अ’छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्टबल मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

Special on Makar Sankranti : सृष्टि में इस सौरमंडल के सृजन का एक पड़ाव

धनु :  स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग है। स्वास से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते है।

मकर : समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। मुश्किल है, पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।  सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कुम्भ : अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे। नया मकान-दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।

मीन : अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी।

Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि है तो आपके लिए बहुत खास है आज का दिन

ये सितारें बताते हैं आपका कैसा होगा दिन, जानें आज का राशिफल और पंचांगः 25 अप्रैल 2024, गुरुवार क्या आप जानते हैं आज और कल का खास दिन राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 25 अप्रैल 2024 : विश्व मलेरिया दिवस आज। 25 अप्रैल 1982 को दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है बुधवार यानी 24 अप्रैल, जानें आज का राशिफल और पंचांग

यदि आपकी भी यह राशि है तो जरूर पढ़ें कि क्या कह रहे हैं आपके सितारे -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष: आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर […]

Read More