पेरू में चल रहे, राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में 42 लोगों की मौत

लीमा। पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुए राष्ट्रव्यापी संघर्ष में एक पुलिस अधिकारी सहित 42 नागरिकों की मौत हो गयी है। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विरोध प्रदर्शनों में विशेषकर दक्षिणी क्षेत्र में 355 नागरिकों और 176 राष्ट्रीय पुलिस एजेंटों सहित 531 लोग घायल हो गए। तथा 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए। लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर दंगे, हिंसा, अधिकारियों के विरोध और सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने के आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कैस्टिलो के समर्थकों ने नई राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को इस्तीफा देने के लिए कहा और कैस्टिलो की रिहाई के साथ-साथ राष्ट्रपति चुनाव कराने की मांग की। सुश्री बोलुआर्टे ने 14 दिसंबर को हिंसा रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी 30-दिवसीय आपातकाल की घोषणा की।

पुलिस ने गुरुवार रात अयाचुचो पीपुल्स डिफेंस फ्रंट के अध्यक्ष रोशियो लिएंड्रो मेलगर को गिरफ्तार कर लिया। अयाचुचो में दिसंबर में सबसे अधिक हिंसा हुई थी। पेरु की संसद ने सात दिसंबर, 2022 को पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो पर महाभियोग लगाया और उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने महाभियोग से पहले संसद को भंग करने की कोशिश की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री डीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था। (वार्ता/स्पूतनिक)

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More