‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से कवर करेंगे छह लाख गांव : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी 26 जनवरी से दो महीने तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाएगी जिसके माध्यम से देश के छह लाख गांव तक कांग्रेस के संदेश को पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा जिसमें ढाई लाख ग्राम पंचायतों के करीब छह लाख गांवों को कवर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, कि कांग्रेस पार्टी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की घोषणा की है। ये त्रिस्तरीय अभियान है- ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य के स्तर पर चलेगा। इस अभियान के दौरान हमारे ढाई लाख ग्राम पंचायतों, करीब छह लाख गांवों और करीब 10 लाख मतदान केन्द्रों को कवर किया जाएगा। ऐसा अभियान, मैं समझता हूं कांग्रेस पार्टी ने पहले कभी नहीं किया है। प्रवक्ता ने कहा,कि यह दो महीने का अभियान है। इस दौरान हर राज्य की राजधानी में एक ‘महिला यात्रा’ का आयोजन भी किया जाएगा। पद यात्राएं होंगी ब्लॉक के स्तर पर, जिले के स्तर पर अधिवेशन होंगे, जहाँ राज्य के नेता और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी जाएंगे। राज्य की राजधानी में मुख्य कार्यक्रम होगा। अभियान 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक चलाया जाएगा।

अभियान से हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। कोशिश की जाएगी कि हर घर में हम राहुल गांधी का एक खत और मोदी सरकार के खिलाफ हमने जो चार्जशीट तैयार की है, जो उसकी विफलताएं हैं पिछले आठ सालों में, उसके बारे में एक रिपोर्ट तैयार की गई है। वो भी हर घर में हम पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान एक तरीके से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। इस अभियान का लोगो जारी किया जाएगा।  जिसमें कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’ को प्रमुखता दी जाएगी। उनका कहना था कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के जरिए भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को राजनैतिक भाषा में बदलकर, चुनावी भाषा के तौर पर घर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More