गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिये कल से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

अभिषेक उपाध्याय


जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में कल से बच्चों एवं गर्भवती महिलाअें के लिये विशेष टीकाकरण अभियान जनपद में चलाया जायेगा। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा। प्रथम चरण- 9 जनवरी, 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक, द्वितीय चरण- 13 फरवरी, 2023 से 24 फरवरी, 2023 तक एवं तृतीय चरण 13 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जायेगा।  इसके साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को पूर्व की भॉति चलता रहेगा।
बताते चलें कि जनपद में 13 जानलेवा बिमारियों से बचाव हेतु 11 प्रकार के टीके बच्चों को लगाये जाते है। यह टीकाकरण कार्यक्रम पूरे वर्ष अनवरत चलाये जाते हैं। इस दौरान कुछ बच्चे टीकाकरण से छूट जाते है, यह विशेष टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से किसी भी कारणवस छूटे हुये बच्चों को सभी टीकों से आच्छादित करने के लिए चलाया जा रहा है।

विभाग द्वारा इसके लिये 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों का सर्वे आशा एवं ऑगनबाड़ी कार्यर्त्रियों द्वारा कराया गया है, सर्वे में कुल 0 से 5 वर्ष के 527522 बच्चे मिले है, इन 0 से 5 वर्ष के बच्चों में से एम.आर.-1 के 16315 बच्चे छूटे मिले हैं एवं एम.आर.-2 के 28958 बच्चे छूटे मिले हैं। विभाग द्वारा उपरोक्त समस्त बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है एवं वैक्सीन व अन्य लॉजिस्टिक की व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है, अभियान के दौरान प्रतिदिन टीकाकरण किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को इस टीकाकरण अभियान में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि, अपने बच्चों को इस दौरान छूटे हुये टीके अवश्य लगवायें।

Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More
Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More