इस राज्य में स्थित है सम्मेद शिखर, जानिए जैन समाज इसे पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले में क्यों कर रहा विरोध

कई दिनों से पूरे देश भर में जैन समाज झारखंड में स्थित तीर्थ स्थल ‘सम्मेद शिखर’ पर्यटन स्थल घोषित करने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं मंगलवार को सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के विरोध में अनशन पर बैठे जैन मुनि सुज्ञेय सागर का जयपुर में निधन हो गया।

सरकार के फैसले को लेकर जयपुर में निकाले गए शांति मार्च में भाग लेने के बाद जैन मुनि शहर के सांगानेर इलाके स्थित संघीजी मंदिर में अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने बीते 25 दिसंबर से न कुछ खाया था और न ही कुछ पिया था। जैन मुनि सुज्ञेयसागर जी महाराज राजस्थान के ही बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे। बता दें कि सम्मेद शिखरजी झारखंड के पारसनाथ पहाड़ियों में एक जैन तीर्थस्थल है।

राज्य सरकार ने इसे एक पर्यटक आकर्षण में बदलने का फैसला किया है, जिससे समुदाय नाराज है। देशभर में जैन समुदाय एकजुट होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली में जैन समुदाय के लोग अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। समुदाय के लोग झारखंड स्थित जैनों के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले के खिलाफ हैं और इसे वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि इसे पर्यटन स्थल बनाने से इसकी पवित्रता नष्ट हो जाएगी।

इस मामले में अब उन्हें दूसरे धर्म के प्रमुख लोगों का भी साथ मिल रहा है। झारखंड के गिरिडीह जिले में एक पहाड़ी है जिसे भगवान पारसनाथ पर्वत के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत का नाम जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पारसनाथ के नाम पर है। इसी पर्वत पर सम्मेद शिखर जी है, जिसे कई बार ‘शिखर जी’ भी कहा जाता है। जैन समुदाय खासतौर पर श्वेताम्बर समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मान्यता है कि जैन धर्म से 24 में से 20 तीर्थंकरों को यही पर मोक्ष प्राप्त हुआ था। दुनियाभर से हर साल हजारों जैन श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और 27 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी कर शिखर पर पहुंचते हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More