साल 2022 में नेपाल के लिए भारत बना सबसे बड़ा टूरिस्ट मार्केट, दूसरे नंबर पर अमेरिका

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल। नेपाल के लिए वर्ष 2022 में भारत सबसे बड़ा पर्यटक बाजार के तौर पर उभरा है। पर्यटन अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से मंद पड़ा नेपाल का पर्यटन उद्योग धीरे-धीरे उबर रहा है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जनवरी से दिसंबर के बीच देश में कुल 6,14,148 विदेश पर्यटक आए, जिनमें से 2,09,105 पर्यटक भारत से आए, जबकि 77,009 पर्यटकों के साथ अमेरिका दूसरे और 44,781 पर्यटकों के साथ ब्रिटेन तीसरे स्थान पर रहा। आकंड़ों के मुताबिक 26,874 पर्यटकों के साथ ऑस्ट्रेलिया चौथे पायदान पर और बांग्लादेश 25,384 पर्यटकों के साथ पांचवे पायदान पर रहा।

पिछले साल 6,14,148 पर्यटक नेपाल पहुंचे

नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) धनंजय रेगमी ने बताया कि पिछले साल 6,14,148 पर्यटकों के देश में आने से संकेत मिलता है कि नेपाल का पर्यटन क्षेत्र उबर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के दौरान नेपाल में केवल 1,50,962 और वर्ष 2020 में केवल 2,30,085 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए।

कोरोना से पहले करीब 12 लाख था आंकड़ा

पर्यटन उद्योग पर महामारी की मार पड़ने से पहले नेपाल में वर्ष 2019 के दौरान कुल करीब 12 लाख पर्यटक आए थे। नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में सबसे अधिक 88,582 पर्यटक हवाई मार्ग से आए और कुल अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में 40.06 प्रतिशत दक्षेस देशों के थे।

विदेशी मुद्रा और राजस्व का बड़ा स्रोत है पर्यटन

गौरतलब है कि पयर्टक नेपाली अर्थव्यवस्था का प्रमुख क्षेत्र होने के साथ विदेशी मुद्रा और राजस्व का बड़ा स्रोत है। पर्यटन उद्योग नेपाल के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.7 प्रतिशत का योगदान करता है। दुनिया की 10 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट सहित कुल आठ चोटियां नेपाल में हैं , जिसकी वजह से यह पर्वतरोहियों का सबसे पसंदीदा स्थान है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More