कंझावला मामला: पीड़िता दोस्त के साथ थी: पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में मंगलवार को नया खुलासा किया कि इस घटना के समय पीड़िता के साथ उसकी एक दोस्त भी थी जो मौके से फरार हो गयी। गौरतलब है कि 20 वर्षीय एक लड़की की स्कूटी को कथित तौर पर टक्कर मारने और एक कार द्वारा घसीटने से मौत हो गई थी। पुलिस ने हालांकि कहा कि उसकी दोस्त मौके से फरार हो गयी थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कि पुलिस ने उसके दोस्त का पता लगा लिया है। जो घटना के समय पीड़िता के साथ थी। दोस्त का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि कंझावला मामले की जांच में कई टीमों को लगाया गया है।

अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को लगाया गया है। टीमों ने वाहनों से साक्ष्य एकत्र किए जो सफल अभियोजन सुनिश्चित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कंझावला घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी। इस मामले में कार पर सवार पांचों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। हुड्डा ने पहले कहा कि उनकी जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More