नए साल के दिन इन राशियों को मिल रहा है बिजनेस में धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।

वृषभ : आज आपको ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ेगी पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्या के हल में से मदद मिलेगी। जीवन शैली पर हो रहें खर्चों में कमी जरूरी है। आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा। थकान और तनाव से आराम मिलेगा।

मिथुन : कार्यस्थल पर किसी के प्रति आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे। ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं। आज आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा जिससे असमंजस की स्थिति बनेगी।

कर्क : आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन सामान्य रहेगा। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा।

कैसे करेगा आपको नव वर्ष अंक ज्योतिष-से जाने अपना 2023 का भविष्य

सिंह : आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं। परिवार की रिथति में सुधार होगा।

कन्या : आज आपका बिजनेस के लिहाज से उत्तम दिन है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। धार्मिक कार्य और यात्रा के लिए समय अनुकूल हैं। मित्रों-सम्बंधियों से हुई मुलाकात आनंद देगी। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं।

तुला : आज जो भी आपसे मिलें उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। आज प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। सावधानी बरतें। परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। गलतफहमियां दूर होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक : आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

जाने ग्रेगोरियन कैलेंडर की कुछ विशेष बातें,

धनु : आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है।

मकर : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। आर्थिक समस्या के संकेत हैं।

कुम्भ : आज आपकी सहायता कोई मित्र या रिश्तेदार करेगा, किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सम्भावना है। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झूलता हुआ महसूस करेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करें।

मीन : आज आप वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कानूनी समस्या सता सकती है। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढिय़ा और खुशगवार बना देगा। पुरानी बातों को याद कर अपना आज बर्बाद ना करें। आज आपको किसी बात की चिंता होगी, घर में कोई बीमार हो सकता है, किसी को पैसे उधार न दें।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,


 

Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More
Astrology

राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 29 अप्रैल और क्या कह रहे हैं आपके सितारें

यदि आपकी राशि के सितारें ठीक हैं तो नया ट्राई कर सकते हैं आप राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांगः 29 अप्रैल, 2024, सोमवार आज और कल का दिन खास 29 अप्रैल 2024 : विश्व नृत्य दिवस आज। 30 अप्रैल 2024 : कल मनाया जाएगा विश्व ईमानदारी दिवस। ज्‍योतिष का कैंसर […]

Read More
Astrology

राशिफल 26 अप्रैलः आपकी भी चमक सकती है किस्मत, शुक्रवार को ये हैं सितारों की चाल

यदि आपने नहीं देखा अपना राशिफल तो अभी पढ़िए और जानिए क्या कह रहे हैं सितारें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार आज का राशिफल व पंचांग आज और कल का दिन खास 26 अप्रेल 1514 में, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ निकोलस कोपरनिकस ने शनि का पहला अवलोकन किया। 27 अप्रेल 2024 : […]

Read More