तवांग मठ के भिक्षु की चीन को चुनौती, भारत का अभिन्न अंग है तवांग

दुस्साहस करने वाले किसी को भी नहीं बख्शेंगे पीएम मोदी

हमें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा-तवांग मठ के भिक्षु लामा लेशी खावो


उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल । अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना पर लगातार चर्चा की जा रही है। इस बीच तवांग मठ ने इस मसले पर भारतीय सेना का समर्थन किया है। तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने कहा प्रधानमंत्री मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे। हम भारतीय सेना का समर्थन करते हैं। उन्होंने चीन की सरकार को तवांग के मुद्दे पर गलत ठहराते हुए चेतावनी भी दी है। तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने आगे कहा कि चीन की सरकार हमेशा दूसरे देशों के इलाकों पर नजर गड़ाए रखती है। जो पूरी तरह से गलत है। उनकी नजर भारत की जमीन पर भी है।अगर वे दुनिया में शांति चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

‘भारतीय सेना पर पूरा भरोसा’

तवांग मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने कहा कि हमें PM मोदी की सरकार और भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। सरकार और भारतीय सेना तवांग को सुरक्षित रखेगी। 1962 के युद्ध के दौरान भी इस मठ के भिक्षुओं ने भारतीय सेना की मदद की थी।चीनी सरकार का दावा बिल्कुल गलत है कि तवांग उसका हिस्सा है। तवांग भारत का अभिन्न अंग था और आज भी है।

नौ दिसंबर को हुई थी झड़प

बता दें कि नौ दिसंबर को अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ सैनिक जख्मी हो गए थे। विवाद की बड़ी वजह येंकी पोस्ट बताई जाती है। करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की ये सीमा चौकी चीन की PLA  सेना की आंख की किरकिरी बनी हुई है। इसी चौकी से भारतीय सेना को हटाने के लिए चीन के 300 से अधिक सैनिक पहुंचे थे, जिन्हें भारतीय सेना ने खदेड़ दिया था।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More