उमेश तिवारी
नौतनवा/ महराजगंज । नेपाल बार्डर के सीमावर्ती जिला रूपन्देही के बुटवल शहर में मूंगफली व टॉफी का पैसा मांगने पर आरोपितों ने भारतीय नागरिक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। नेपाल पुलिस ने घायल भारतीय नागरिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में नेपाल पुलिस ने सात आरोपितों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
नेपाल पुलिस के DSP शंभू आर्याल ने बताया कि घटना शुक्रवार की शाम की है। अजय सोनी(55) भारतीय नागरिक बुटवल उप महानगर-नौ में रह रहा था। ठेला पर मूंगफली व टॉफी बेचने का कार्य करता था। शुक्रवार की शाम को आरोपित उसके ठेला के पास पहुंचे। मूंगफली व टॉफी खरीदा। पैसा मांगने पर उलझ गए। चाकू से अजय सोनी पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने इलाज के लिए घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। DSP शंभू आर्याल ने बताया कि इस मामले में भीख मांगने वाले आरोपित कृष्णा सिजली मगर समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।