Political ruckus on liquor in Bihar : नीतीश कुमार ने कहा-‘जो शराब पिएगा वह मरेगा’, BJP मुख्यमंत्री के इस्तीफे के पीछे पड़ी

नया लुक ब्यूरो


बिहार में दो दिनों से शराब को लेकर सियासी घमासान जारी है। ‌ बुधवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा और जेडीयू सरकार के बीच जबरदस्त तड़का भड़का हुई थी। गुरुवार को एक बार फिर भाजपा और जेडीयू के नेता शराब कांड को लेकर आमने-सामने हैं। बता दें कि बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। छपरा सदर अस्पताल में बुधवार रात 11 बजे के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी बीजेपी लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है और इस पर जवाब मांग रही है। बीजेपी नीतीश कुमार से इस्तीफा भी मांग रही है। गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि जहरीली शराब से देश भर में लोग मरते हैं। बिहार में शराबबंदी सफल है। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही’। नीतीश कुमार ने आगे मीडिया से कहा कि कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने आज शराब को पीना छोड़ दिया। महिलाओं ने क्या क्या कहा था कि जिनके पति पहले शराब पीते थे आज वो छोड़ चुके हैं बाहर से आते हैं तो सब्जी लेकर आते हैं। बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। बहुत लोगों ने इसको स्वीकार कर लिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कहा कि जो यह असली काम कर रहा है उसको पकड़ो। जो गरीब है और ऐसे ही कर दिया है तो उसको समझाना है। नीतीश कुमार ने कहा कि जब पिछली बार लोग नकली शराब पीने से मरे थे, तब किसी ने कहा कि इन लोगों को सरकार मुआवजा दे। लेकिन अगर कोई शराब पीता है, तो वह मर जाएगा। इसका उदाहरण हमारे सामने है। वहीं बिहार शराब कांड पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को भी बीजेपी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में नीतीश सरकार को घेरा था। इस दौरान जहरीली शराब से मौत को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। वे बीजेपी पर आगबबूला होते नजर आए। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे, अब क्या हो गया है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More