निकाय चुनाव में पूरी वरीयता दी जाएगी: प्रज्ञा सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव प्रोफेशनल्स  कांग्रेस निकाय चुनाव प्रभारी महिला कांग्रेस मध्य जोन प्रज्ञा सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी हैं। आगामी नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता दी जाएगी। प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक तरफ नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है तथा वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी  की भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूरे उत्तर प्रदेश में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा का आयोजन किया गया है जिसका संचालन सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने जोन में कर रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष हर जनपद में यात्रा निकालकर स्थानीय मुद्दा से अवगत होंगे। इस प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की बात भी प्रदेश के हर जनपद के नागरिकों तक पहुंच सकेगी नगर निगम निकाय चुनाव के लिए निष्ठा और लगन से लड़ेंगे। काग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव के टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे से आज शर्मिंदगी पैदा होती है आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अपराध हुआ अत्याचार बढ़े हैं।  वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से सीख लेकर नगर निगम के चुनाव की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज से जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है उससे भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। महसूस होता है कि डराने की सियासत हो रही है, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।  आज सरकार से सवाल पूछना गुनाह हो गया है महिला विधायक होने के बावजूद महिलाओं की आवाज दबा दी जा रही है। आजाद भारत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं पर अपराध ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार इन मुद्दों से मुंह छुपा रही है। यह वह भारत है जहां पर 1200 से अधिक किसानों की जानें चली गई या कैसा लोकतंत्र है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस गूंगी, बहरी सरकार को जगाना चाहती है। काग्रेस ने कभी जाति धर्म के नाम पर सियासत नहीं कि उत्तर प्रदेश में योगी मोदी की सरकार भली-भांति जनता को जाति ओर मजहब के नाम पर बांटने का काम कर रही। उन्होंने कहा कि भारतीय जतना पार्टी पिछले पांच वर्षों से तथा वर्तमान समय में भी सत्ता में काबिज है। चुनाव से पूर्व प्रदेश एवं देशवासियों को आवास मुहैया कराने का दावा भी सरकार का खोखला साबित हो चुका है। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में यदि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अवसर प्रदान करती है तो कांग्रेस पार्टी लोगों का आवास मुहैया करायेगी।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More