कांगो में भारी बारिश के कारण 141 लोगों की मौत

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा के बाहरी जिलों में सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक किया है।

किंशासा प्रांतीय जन स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भारी बारिश के कारण 141 लोगों की मौत हो गई। जबकि 38,787 घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं लगभग 280 घर ढह गए। अधिकारियों ने किंशासा को बंदरगाह शहर मटादी से जोड़ने वाले एनएच-एक को नुकसान होने की भी बात कही है। यह व्यस्त मार्ग है और इसके कारण मोंट-नगाफुला जिलों का सम्पर्क टूट गया है। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More