तवांग में चीन के सैनिकों के साथ झड़प, कुछ सैनिक घायल

नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में करीब ढाई वर्ष पहले हुई हिंसक झड़प के बाद गत शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में फिर से आमने सामने का टकराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों के कुछ सैनिक घायल हो गए। सेना के सूत्रों के अनुसार चीन के सैनिकों ने तवांग सेक्टर में भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने इसका मजबूती के साथ कड़ा विरोध करते हुए उन्हें रोक दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ और इस संघर्ष में दोनों के कुछ सैनिक घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार सैनिकों को मामूली चोट आई है। सूत्रों ने बताया कि टकराव के बाद दोनों देशों के सैनिक उस क्षेत्र से पीछे हट गए। इस घटना के मद्देनजर तवांग सेक्टर में तैनात भारतीय कमांडर ने शांति और मैत्री का माहौल बनाए रखने के लिए चीन के अपने समकक्ष के साथ निर्धारित व्यवस्था के तहत फ्लैग मीटिंग की। सूत्रों का कहना है कि तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगते कुछ क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर दोनों देशों की अलग-अलग अवधारणा है इसे देखते हुए दोनों सेनाओं के सैनिक अपने-अपने दावे के क्षेत्र में कष्ट लगाते हैं और वर्ष 2006 से यह प्रचलन चला रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच करीब ढाई वर्ष पहले पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट गलवांन घाटी में हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। झड़प में चीन की सेना के भी बड़ी संख्या में सैनिक हताहत हुए थे। दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में ढाई वर्ष से भी अधिक समय पहले से सैन्य गतिरोध चला आ रहा है। (वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More