माध्यमिक शिक्षा के लिए शैक्षिक कलेंडर जारी

लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में अगले साल 229 दिन पढ़ाई होगी। 121 दिन स्कूलों में छुट्टी होगी और 15 दिनों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS  ) को अवकाश तालिका भेज दी गई है। एक जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक की छुट्टी और स्कूलों में पढ़ाई के दिनों का पूरा ब्योरा इसमें है।

सभी   DIOS   को निर्देश दिए गए हैं कि सभी माध्यमिक स्कूलों को यह अवकाश तालिका भेजकर इसके अनुसार छुट्टी व पढ़ाई के निर्धारित दिनों के अनुसार कक्षाएं लगाई जाएं। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, पांच फरवरी को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस व संत रविदास जयंती, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा व 12 नवंबर को दीपावली रविवार को पड़ेगा। ऐसे में यह चार छुट्टी शिक्षकों की बेकार हो गईं। वहीं 121 दिनों की छुट्टी में 21 मई से लेकर 30 जून तक शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश भी शामिल है। (BNE)

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More