बिरला ने संसद सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से मांगा सहयोग

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों से संसद के शीतकालीन सत्र के सुचारू संचालन में सहयोग करने की अपील की है। बिरला ने बुधवार को शुरू हो रहे सत्र से पहले मंगलवार को यहां कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी दलों के नेताओं से सदन के सुचारू संचालन में सहयोग की अपील की। सभी नेताओं ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वे लोकसभा के सुचारू संचालन में सहयोग और समर्थन देंगे।

बैठक में अन्य नेताओं के अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी. मुरलीधरन, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ; कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, फारूक अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, पीपी चौधरी और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उपस्थित थे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More