भारत आयीं जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक का भव्य स्वागत

शाश्वत तिवारी


जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुँच गयीं जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक ने गांधी स्मृति पर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। भारत के विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने दिल्ली में जर्मन की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक से मुलाकात की और कई एहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री डॉo एसo जयशंकर ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा भारत में आपका स्वागत है।

जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबॉक की ये यात्रा कई मायनो में ख़ास मानी जा रही है। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति और ठोस लोकतंत्र है और कई देशों का रोल मॉडल भी है। अन्नालेना बेयरबॉक ने कहा कि तमाम आंतरिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया के कई देशों के लिए एक आदर्श और सेतु है। भारत जर्मनी का भी एक स्वाभाविक साझेदार है। विदेश मंत्री जयशंकर और जर्मनी की उनकी समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के बीच होने वाली वार्ता में चीन के साथ भारत के संबंध और यूक्रेन पर रूस के युद्ध के नतीजों पर चर्चा होने की संभावना है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More