ग़रीबी से मजबूर होकर आत्म हत्या करने जा रहे, ब्राह्मण परिवार के साथ खड़ा हुआ सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन

शाश्वत तिवारी


लखनऊ। अपनी ग़रीबी, बीमारी और लाचारी से मजबूर हो कर आत्म हत्या करने जा रहे चित्रकूट के एक ब्राह्मण परिवार की जानकारी होते ही ब्राह्मण समाज की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय रहने वाले सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी चित्रकूट के विकास खंड मानिकपुरा, ग्राम सभा सकरौहा उस जरूरतमंद पप्पू त्रिपाठी के गाँव पहुंचे।

मुंबई से चल के सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ठाकुर ओम् प्रकाश सिंह के साथ लखनऊ निवासी फ़ाउंडेशन के संस्थापक गजेन्द्र त्रिपाठी, ज़िला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, ग्राम अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने इस पीठित परिवार से मुलाक़ात की।
फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्काल इस अति गरीब असहाय, ब्राह्मण परिवार को तीन महीने का राशन, दवा, सब्जी, दूध के साथ आर्थिक सहयोग के रूप में 10000 रुपए प्रदान किए।

फ़ाउंडेशन के संस्थापक गजेंद्र त्रिपाठी ने बताया की सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन ने इस ब्राह्मण परिवार को गोद लिया है। सवर्ण महासंघ फ़ाउंडेशन इस गरीब ब्राह्मण परिवार की हर महीने दवा, इलाज के साथ इनके भोजन की पूरी व्यवस्था करेगा, साथ ही इस परिवार की बच्ची की शिक्षा के लिए उसकी किताब, कापी, बस्ता व फ़ीस और आने-जाने के लिए साइकिल की देगा।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More