एग्जिट पोल्स के नतीजों में गुजरात में सातवीं बार लहरा सकता है भगवा, हिमाचल में BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

गुजरात विधानसभा दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। ‌सोमवार को गुजरात की 93 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक खत्म हो गया। इसके बाद चुनावी एग्जिट पोल्स एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों ने अपने-अपने नतीजे बताने शुरू कर दिए। ‌एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गुजरात की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स राज्य में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। पार्टी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिकॉर्ड वोट प्रतिशत हासिल करने के साथ ही एग्जिट पोल्स में औसतन 130 सीटों तक जा रही है।

जो कि बीजेपी की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही विपक्षी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता तो खुल रहा है लेकिन सत्ता में आने के अरविंद केजरीवाल का दावा इस बार भी पूरा नहीं हो पाएगा। ‌‌गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर India Today Axis My India के Exit Poll के नतीजों में भी BJP को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में BJP को 129-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 16-30 सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा आप को 9-21 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। ABP Cvoter Exit Poll के नतीजों में जहां BJP को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 128-140 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 31-43 सीटें हासिल हो सकती हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं और अन्य की झोली में 2-6 सीटें जा सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। BJP को इस बार 117-140, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी और पी-मारक्यू के एक्जिट पोल मे भी गुजरात में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस बार BJP को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं।


हिमाचल में अधिकांश एग्जिट पोल्स में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का लगाया अनुमान-

एग्जिट पोल्स में हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। हिमाचल में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एक्जिट पोल को छोड़कर सभी ने BJP की सरकार का अनुमान जताया है। किसी भी एग्जिट पोल में BJP को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, BJP को 35-40, जबकि कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के मुताबिक, BJP को 32-40, कांग्रेस को 27-34 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी- मारक्यू के मुताबिक, BJP को 34-39, कांग्रेस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में BJP को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं।

वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है। सभी एग्जिट पोल में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन अगर नतीजे BJP के पक्ष में जाते हैं, तो कांग्रेस के हाथ से एक बड़ा मौका फिसल जाएगा। एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कोई असर नहीं डाल पाई है। अमूमन सभी एग्जिट पोल में पार्टी का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है और हिमाचल में 2017 के चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी।

लेकिन असली तस्वीर 8 दिसंबर को नतीजों के दिन सामने आएगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। ‌इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक एमसीडी में आप की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। BJP दूसरे और कांग्रेस का करीब पूरी तरह से सफाया होता दिख रहा है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, एमसीडी की कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, BJP को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।

 

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More