Today Navy Day : साल 1971 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय नौसेना ने देश को दिलाई थी जीत, उपलब्धियों से भरा रहा सफर

आज भारतीय नौसेना दिवस है। हर साल चार दिसंबर को देश में नौसेना दिवस (नेवी डे) मनाया जाता है। ‌यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को याद करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इस दिन नौसेना के उन वीर योद्धाओं को भी याद किया जाता है। जिनकी बहादुरी और रण कौशल ने भारत की जीत सुनिश्चित की। नौसेना दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना की सालगिरह ही नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना को सही परिपेक्ष्य में देखने का भी दिन है। तीन दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हुआ था। इसके अगले ही दिन इंडियन नेवी ने भी पाकिस्तान पर हमला बोल दिया। करीब पांच दिन तक ये पूरा ऑपरेशन चला। नेवी ने इसे “ऑपरेशन ट्राइडेंट” नाम दिया।

इस पूरे ऑपरेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जबकि पाकिस्तान के कई जवान इसमें मारे गए और उसके तेल टैंक तबाह हो गए। नेवी के आईएनएस निपात ने कराची पोर्ट पोर्ट की ओर दो मिसाइल दागीं। एक मिसाइल चूक गई, जबकि दूसरी सीधे तेल के टैंक में जाकर लगी। जबरदस्त विस्फोट हुआ। बताते हैं कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आग की लपटों को 60 किमी की दूरी से भी देखा जा सकता था। इस यु्द्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। नेवी ने पाकिस्तान के तीन जहाज तबाह कर दिए थे। हालांकि, इस जंग के दौरान भारतीय नौसेना का आईएनएस खुखरी भी पानी में डूब गया था और 18 अधिकारियों समेत लगभग 174 नाविक मारे गए थे।

1612 में भारत में छोटी सेना के रूप में नौसेना का शुरू हुआ था सफर…

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना हमारी भारतीय सेना का एक अभिन्न, शक्तिशाली और सामुद्रिक अंग है। इसकी स्थापना 1612 में हुई थी। इतिहास को देखें तो अखंड भारत में राज करने वाली ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन के रूप में एक छोटी सी सेना गठित की थी। जिसे बाद में रॉयल इंडियन नौसेना का नाम भी दिया गया था। बाद में भारत की आजादी के बाद साल 1950 में नौसेना का एक बार फिर गठन हुआ और इसे भारतीय नौसेना का नाम दिया गया। भारतीय नौसेना भारत की सशस्त्र सेना की एक समुद्री शाखा है।

इसका नेतृत्व नौसेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। नौसेना दिवस समारोह, नागरिकों के बीच समुद्री चेतना को नवीनीकृत करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना के योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। लेकिन इस बार यह पहला मौका होगा जब नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More