मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव जीतकर शाक्य रामराज की शुरुआत करेंगे: योगी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के क्रिश्चियन स्कूल के मैदान में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य चुनाव जीतकर रामराज्य की शुरुआत करेंगे। योगी ने अपने भाषण की शुरुआत मैनपुरी की पावन धरा को नमन कर की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैनपुरी ने सदैव नया इतिहास बनाया है। यह धरती ऋषि-मुनियों की परंपरा से जुड़ी है। भारतीय सनातन संस्कृति में हमेशा पूज्यनीय रही है।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी को समाजवाद नहीं रामराज चाहिए, सैफई परिवार का समाजवाद जेपी और राम मनोहर लोहिया का समाजवाद नहीं है, सैफई परिवार में शिवपाल सिंह यादव का समाजवाद जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला अखिलेश यादव का समाजवाद अवसरवादी और रामगोपाल यादव का समाजवाद पूरे प्रदेश में अपने लोगों को नौकरी देने का समाजवाद है। योगी ने कहा कि लोकसभा मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने हार मान ली है और समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग में शिकायतें कर चुनाव के बाद जनता के सामने हार का ठीकरा पुलिस और प्रशासन के सर पर फोड़ने की भूमिका तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का गढ़ समझे जाने वाले आजमगढ़ को ध्वस्त करने के बाद अब मैनपुरी की बारी है। मैनपुरी में इस बार लोग BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने के लिए भारी समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है। गुंडे-माफियाओं की जगह जेल में है। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। (वार्ता)

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More