जरूरत से ज्यादा पानी पीने हो सकता है खतरनाक

लखनऊ। एक सेहतमंद व्यक्ति को दिनभर में औसतन तीन से चार लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस पानी को एक साथ न पीकर घूंट-घूंट में पीना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोग जिन्हें इस बात का पता नहीं होता है। वह दिनभर में एक साथ कई लीटर पानी पी जाते हैं। पानी आपकी पाचन शक्ति पर प्रभावशाली असर दिखाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी आपको बीमार बना सकता है। अगर आप दिनभर में क्षमता से अधिक पानी पीते हैं, तो इसे किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। यहां हम जानेंगे कि ज्यादा पानी सेहत के लिए किस तरह से खतरनाक साबित हो सकता है।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

1.  ज्यादा पानी पीने से उल्टी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती है। यह शरीर में सूजन को बढ़ावा देता है। हेल्थ एक्सर्पट्स की मानें तो जरूरत से अधिक पानी पीने से शरीर में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा कम हो जाती है। इसके कारण किडनी के काम करने पर बुरा असर पड़ता है। पानी की अधिक मात्रा से होने वाला सूजन बॉडी के टिश्यू को डैमेज करता है।

2.  ज्यादा पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब आता है। इसकी वजह से डायरिया का भी खतरा बढ़ता है। इस दौरान बॉडी में थकान होती है और पेट में तेज दर्द भी रहता है। जिस तरह बॉडी के लिए डिहाइड्रेशन खतरनाक होता है उसी तरह ओवरहाइड्रेशन भी शरीर के लिए समस्या बन सकती है।

3. US नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक रिसर्च के मुताबिक प्रति 20 किलो वजन पर एक लीटर पानी पीना चाहिए। यानी की अगर कोई 20 किलो का है तो उसे एक लीटर पानी, कोई 40 किलो का है, तो उसे दो लीटर और कोई 60 किलो का है, तो उसे तीन लीटर पानी पीना चाहिए। किसी गर्भवती महिला को पानी ज्यादा पीना चाहिए। बुखार और उल्टी में भी पानी अधिक पीना चाहिए।

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More