ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल करने या नहीं करने के मतदान पर प्रति घंटे दस लाख वोट

वाशिंगटन। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि टि्वटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को बहाल करने या नहीं करने के मतदान पर करीब दस लाख ट्विटर उपभोक्ता हर घंटे वोट डाल रहे है।  इससे पहले दिन में मस्क ने अपने फॉलोअर्स से पूछते हुए एक मतदान शुरू किया कि क्या उन्हें ट्रम्प के ट्विटर खाते पर लगे स्थायी प्रतिबंध को हटा लेना चाहिए।

ट्विटर ने छह जनवरी 2021 को कैपिटल में हुए दंगे के बाद ट्रंप के टि्वटर खाते को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने बाद अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा के लिए एक नया सोशल नेटवर्क ट्रुथ सोशल शुरु किया था। मस्क ने ट्विटर किया, कि ट्रंप मतदान में दस लाख वोट प्रति घंटे मिल रहे हैं। शाम चार बजे तक 52.3 प्रतिशत ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने ट्रंप की बहाली का समर्थन किया, जबकि 47.7 प्रतिशत ने इसके खिलाफ मतदान किया। कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक वोट डाले गए। मतदान 11 घंटे में बंद हो जाएगा। मस्क ने अक्टूबर के अंत में ट्विटर का 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। उन्हें दुनिया का सबसे धनवान इंसान कहा जाता है। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More