दिल्ली के व्यापारी से चुराये गये एक करोड़ रुपये के गहने नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बरामद

नई दिल्ली़।  दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस सहयोग से करीब एक सप्ताह पहले यहां चांदनी चौक क्षेत्र के चुराये गये करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि चांदनी चौक में जवाहरात व्यवसायी के यहां से दूसरे आभूषण विक्रेता का कर्मचारी अनिल कुमार बहाना बनाकर आभूषणों से भरा डिब्बा लेकर गया था जो न तो इसे अपने मालिक के पास पहुंचाया और न ही उसने उसे वापस जवाहरात व्यवसायी को लौटाया। इस पर जवाहरात व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी, इस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुये एक टीम का गठन किया और नौकर अनिल कुमार दिल्ली के आवास पर गयी वहां जाने पर पता चला वह बिहार के लिए निकल गया।

इस पर पुलिस दल बिहार पहुंचा तो जानकारी मिली वह नक्सल प्रभावित छत्रा झारखंड में जाकर छिप गया। उसके कॉल डिटेल और मिली जानकारियों के बाद झारखंड पुलिस से सहयोग से छत्रा में उसके बहनोई छोटू रजक के घर छापा मारा गया। पुलिस की पूछताछ में छोटू रजक ने बताया कि उसका साला अनिल कुमार अपने एक दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा था और जेवरात से भरा बक्शा उसे सुरक्षित रखने के लिए देकर गया था। पुलिस ने छोटू रजक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 890 ग्राम वजन के जेवरात बरामद कर लिये। जबकि शेष जेवरात और आरोपी अनिल कुमार और उसके साथी दीपक की तलाश की जा रही है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More