इसरो ने रचा ‘सुनहरा’ इतिहास,देश के पहले निजी रॉकेट का सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा/ आंध्र प्रदेश। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को स्वर्णिम इतिहास रचते हुए ‘प्रारंभ’ नाम के देश के पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। ‘प्रारंभ’ ने तीन घंटे की उलटी गिनती के बाद यहां से 11 बजकर 30 मिनट पर सफल उड़ान भरी। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने इस रॉकेट को तैयार किया है।

पांच सौ 45 किलोग्राम वजनी, ठोस ईंधन से संचालत और छह मीटर लंबे सबऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल को साउंड रॉकेट लॉन्च से छोड़ा गया। तीन पेलोड वाले इस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण से भारत ने अंतरिक्ष में एक और लंबी छंलाग लगायी है। ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ ने ट्वीट किया था, कि  दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें आसमान की ओर हैं। पृथ्वी सुन रही है। (वार्ता)

National

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू रखेंगी नए परिसरों की आधारशिला और करेंगी लोकार्पण

डिवाइन हर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की 27वीं वर्षगांठ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु होंगे विशेष मेहमान विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ एवं ओपन हार्ट सर्जरी के पितामह डॉक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्थापित डिवाइन हर्ट फाउंडेशन इस वर्ष अपनी […]

Read More
National

लंगाना की जनता बदलाव के लिये आतुर : मोदी

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुये कहा कि राज्य की जनता सरकार में बदलाव चाहती है। मोदी ने कामारेड्डी में ‘सकल जनुला विजय संकल्प सभा’ नामक चुनावी अभियान के दौरान कहा कि तेलंगाना के लोगों ने BRS सरकार के प्रति अपना असंतोष […]

Read More
National

KCR सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना के लोग : राहुल

निज़ामाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है। गांधी ने आज निज़ामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि […]

Read More