बहुत शक्तिशाली हैं सूर्य देव के ये 12 मंत्र, जपते ही पूरी होती है हर इच्छा

  1. ॐ हृां मित्राय नम:   अगर आप अच्छी सेहत पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ जाए, तो आप सूर्य देव के पहले मंत्र का जाप उन्हें अर्घ देते समय नियमित रूप से करें।
  2. ॐ हृीं रवये नम:  अगर आप क्षय व्याधि से परेशान हैं और अपने शरीर का रक्त संचार ठीक करना चाहते हैं, तो सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करें। इससे कफ आदि से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।
  3. ॐ हूं सूर्याय नम:  मानसिक शांति के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुद्धि में भी वृद्धि होती है।
  4. ॐ ह्रां भानवे नम:  मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  5. ॐ हृों खगाय नम: मलाशय से संबंधित समस्या के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके जाप से बुद्धि का विकास होता हैं और शरीर का बल भी बढ़ता है।
  6. ॐ हृ: पूषणे नम: आप अपना बल और धैर्य बढ़ाना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जाप करें। इससे मनुष्य का मन धार्मिक कर्मों में भी लगता है।
  7. ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः इस मंत्र का लाभ छात्रों को विशेष रूप से मिलता है। इसके जाप से शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं।
  8. ॐ मरीचये नमः इस मंत्र के जाप से मनुष्य स्वस्थ काया प्राप्त करता है। इससे मनुष्य को कोई रोग नहीं होते।
  9. ॐ आदित्याय नमः  इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है और आर्थिक समस्या दूर होती है।
  10. ॐ सवित्रे नमः  इस मंत्र के जाप से मनुष्य का मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके अलावा मनुष्य की कल्पनाशक्ति भी बढ़ती है।
  11. ॐ अर्काय नमः  यदि आप वेदों के रहस्य को जानना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा इस मंत्र के जाप से मन दृढ़ होता है। जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
  12. ॐ भास्कराय नमः  इस मंत्र के जाप से आंतरिक और बाहरी शरीर स्वच्छ रहता है। साथ ही मन भी प्रसन्न रहता है।

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन उन्हें नियमित रूप से अर्घ्य दें। प्रतिदिन संभव ना हो तो हर रविवार अर्घ्य दें और इनमें से कोई एक मंत्र का जाप करें। इससे सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलेगा।

Religion

क्या आप जानते हैं नवांश कुण्डली का महत्व और प्रभाव, यदि नहीं तो यह लेख जरूर पढ़ें…

देव नवांश, नर नवांश और राक्षस नवांश के नाम से जाने जाते हैं नवमांश यदि ग्रह अच्छी स्थिति या उच्च के हों तो वर्गोत्तम की स्थिति होती है उत्पन्न -राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैदिक ज्योतिष में नवमांश कुण्डली को कुण्डली का पूरक माना गया है। यह एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण कुण्डली मानी जाती है क्योंकि […]

Read More
Religion

चल रहा है बहुत ही पुण्य मास, करें केवल दो छोटे उपाय और पायें सुख, शांति और स्थिर लक्ष्मी

पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलाने वाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष यानी चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है वैशाख मास, जानें इसका महात्म्य पं. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ वैशाख मासः पद्म पुराण के अनुसार इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय […]

Read More
Religion

क्या है हनुमान् और बजरंगबली का वास्तविक अर्थ, जानें व्याकरण की भाषा में

कमलेश कमल व्याकरणिक दृष्टि से देखें, तो ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’ शब्द की निर्मिति है। जैसे ‘धीमत्’ से ‘धीमान्'(बुद्धिमान्), ‘विद्वत्’ से ‘विद्वान्’; उसी तरह ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’। अब इस ‘हनुमान्’ शब्द को देखें, तो ‘हनु’ और ‘मान्’ दो शब्द मिलते हैं। चूँकि कोई दो वर्ण नहीं मिल रहे हैं और न ही कोई विकार उत्पन्न हो […]

Read More