हिंदूवादी संगठन के नेता की सरेआम बम मारकर हत्या, सर के उड़े चिथड़े, इलाके में भारी तनाव,

नया लुक ब्यूरो


रांची/चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख सह बजरंग दल के प्रमुख सदस्य की अज्ञात अपराधियों ने बम मारकर हत्या कर दी। इस हमले में कमलदेव गिरी के माथे का पिछला हिस्सा उड़ गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कमलदेव को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई और हजारों की संख्या में लोग रेलवे अस्पताल के बाहर जमा हो गए है। लोगों में काफी आक्रोश है।

सूचना पाकर डीएसपी कपिल चौधरी और थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद रेलवे अस्पताल पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जाता है कि कमलदेव बजरंग दल के सदस्य थे और खुद गिरिराज सेना नाम से एक हिंदूवादी संगठन का संचालन करते थे।

जहां उनपर हमला किया गया वह मुस्लिम बहुल इलाका  है। घटना के बाद इलाके में मुस्लिम समुदाय में हड़कंप मच गया है। इलाके में लोग खुद ही अपनी दुकानें बंद कर रहे है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमलदेव अपने एक साथी के साथ अपनी बाइक पर थे तभी पीछे से अपराधी आए और उनपर पीछे से बम से हमला कर दिया। इलाके में तनाव बना हुआ है।

इधर घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोग सड़क पर उतरकर सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। जगह जगह पर टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। बाजार की दुकानें सब बन्द हो गई है। सड़क जाम के दौरान विशेष समुदाय द्वारा भीड़ पर पथराव कर दिए जाने से  माहौल और बिगड़ गया है।

पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चाईबासा उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर चुके हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द प्रशासन हत्यारों की गिरफ्तारी करे।पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने बताया कि कमलदेव दो दिनों बाद भाजपा पार्टी से जुड़ने वाले थे।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More