बाढ़ पीड़ितों के सरकारी इमदाद की चोरी करते लेखपाल धराया

प्रशासनिक हस्तक्षेप पर लेखपाल सस्पेंड केस भी दर्ज


नया लुक ब्युरो


सिद्धार्थनगर । बाढ़ राहत के लिए आए सरकारी इमदाद को लेखपाल संघ का पदाधिकारी बेचने की नियत से ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लेखपाल की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। लेकिन मुकामी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सरकारी इमदाद की अवैध निकासी लेखपाल अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर कर रहा था। पिछले दिनों जिले का बड़ा भूभाग बाढ़ की चपेट में आ गया था। शासन से बाढ़ पीड़ितों को बांटने के लिए खाद्यान्न व रोजमर्रा के सामान आए हुए थे। बताने की जरूरत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों के ऊंट के मुंह में जीरा समान यह सरकारी इमदाद भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। लेखपाल वह अन्य राजस्वकर्मियों ने इसे जरूरत मंदो तक पहुंचाने के बजाय बाजार पंहुचा दिया।

ऐसा करते हुए लेखपाल संघ का पदाधिकारी राम करन गुप्ता स्वयं रंगे हाथ पकड़ा गया। बाढ़ पीड़ितों के लिए आए सरकारी इमदाद को पिक अप से भरकर बेचने की नियत से ले जाते हुए लेखपाल को उसके सहयोगी सहित गांव वालों ने दबोच कर बंधक बना लिया। लेखपाल राम करन गुप्ता उस्का बाजार थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में तैनात हैं जहां से बीती रात वह  खाद्यान्न को बेचने के लिए चोरी से ले जा रहा था। सूचना पर प्रशासनिक अमला व पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह लेखपाल को गांव वालों के चंगुल से मुक्त कराकर तहसील ले आई। पिकअप व उसपर लोड 70 बोरी खाद्यान को भी तहसील लाया गया।

ये भी पढ़ें

नौतनवां तहसील: जहां फैसला आने के पहले दलाल को पता है

राजस्व विभाग के कर्मचारी नजमुल हसन की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल व उसके एक सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक नजमुल हसन द्वारा उस्का बाजार थाना में दी गई। तहरीर में कहा गया है, कि मधुकरपुर थाना सिद्धार्थनगर निवासी लेखपाल राम करन गुप्ता पुत्र सोहबत गुप्ता गांव के ही शिवकुमार गुप्ता पुत्र पटेश्वरी प्रसाद के साथ पिकअप से बुधवार रात साढ़े दस बजे गोनहा गांव पहुंचे। बाढ़ पीड़ितों में बंटने वाली राहत सामाग्री कुसुम पत्नी दिनेश निवासी बंगरा मोड़ गांव केवटलिया के मकान में रखा था। बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के वे पिकअप पर 70 बोरी खाद्यान बिक्री की नीयत से चोरी से ले जा रहे थे। ग्रामीणों को जानकारी हुई। तो लेखपाल व उसके साथी को घेर लिया गया। राजस्व निरीक्षक नजमुल हसन की तहरीर के आधार पर उस्का बाजार थाना की पुलिस ने गुरुवार देर शाम गए आरोपी लेखपाल राम करन गुप्ता व शिवकुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी लेखपाल निलंबित

SDM  सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि खाद्यान्न प्रकरण में आरोपी लेखपाल व उसके एक सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद लेखपाल राम करन गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लेखपाल ने संज्ञेय अपराध किया है उसकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।

आरोपी लेखपाल राकसंप का वरिष्ठ उपाध्यक्ष

आरोपी लेखपाल राम करन गुप्ता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक गुट का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। जिले में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कई गुट हैं, जिनकी अलग-अलग कार्यकारिणी है।

Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More