आरक्षण पर टिकी निगाहें, शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

रतन गुप्ता


महराजगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। कई दिनों की माथापच्ची के बाद नगर अध्यक्ष व सभासदों का प्रस्तावित आरक्षण भी करीब पूरा हो गया है। इसे शनिवार को शासन में भेजा जाएगा। इसके बाद चुनाव आयोग चुनाव का शंखनाद कभी भी कर सकता है। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण पर ही सबकी निगाहें टिकी हैं। आरक्षण स्पष्ट होते ही चुनाव की सरगर्मी बढ़ जाएगी। महराजगंज में नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद नौतनवा, नगर पंचायत आनंदनगर, नगर पंचायत निचलौल, नगर पंचायत घुघली, नगर पंचायत सोनौली, नगर पंचायत पनियरा, नगर पंचायत परतावल, नगर पंचायत बृजमनगंज व नगर पंचायत चौक में नगर निकाय का चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर प्रस्तवित आरक्षण चार्ट तैयार करने के लिए अधिकारी कई दिन से माथापच्ची कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रस्तावित आरक्षण चार्ट तैयार करने में देर शाम तक अधिकारी लगे रहे।

इसमें पिछला आरक्षण व वर्तमान जनसंख्या, परिसीमन में बढ़े वार्ड व जन संख्या समेत कई फैक्टर को आधार मानकर आरक्षण तैयार किया गया है। चर्चा है कि कुछ का आरक्षण बदल सकता है और कुछ का पूर्ववत रह सकता है। कोर्ट के आदेश के क्रम में नगर पालिका परिषद सिसवा में चुनाव नहीं होगा। यहां पुरानी कार्यकारिणी अपना पांच साल पूरा करेगी। 2017 के चुनाव में नगर पालिका परिषद महराजगंज, नगर पालिका परिषद नौतनवा व नगर पालिका पालिका परिषद सिसवा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था।

2017 के चुनाव में कहां क्या रहा आरक्षण

निकाय- आरक्षण

नगर पालिका परिषद महराजगंज अध्यक्ष-अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद नौतनवा अध्यक्ष- अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर- अनारक्षित

नगर पंचायत अध्यक्ष निचलौल- अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत अध्यक्ष घुघली- अनारक्षित

नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली- महिला

इन निकायों में पहली बार होगा चुनाव

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बृजमनगंज, पनियरा, परतावल व चौक को नगर पंचायत बनाया गया। नगर पंचायत बनने के बाद यहां पहली बार नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। पहले यहां प्रधान पद के लिए ही चुनाव होता रहा है। अब यहां नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण बनाने का कार्य अंतिम दौर में है।

ये भी पढ़ें

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब फरेंदा का चुना सम्पन्न, उमाकांत विश्वकर्मा अध्यक्ष व केशव मिश्रा महामंत्री बने

कहां कितने वार्ड व मतदान केंद्र बने  नगर- कुल वार्ड- मतदान केंद्र

महराजगंज- 25- 21

नौतनवा- 25- 12

आनंदनगर- 18- 18

निचलौल- 13- 12

घुघली- 11- 05

सोनौली- 14- 08

पनियरा- 14- 11

परतावल- 15- 12

बृजमनगंज- 16- 06

चौक- 15- 11

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण तैयार करने का कार्य अंतिम दौर में है। शनिवार तक शासन को प्रस्तावित आरक्षण भेज दिया जाएगा।

– डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिला निवार्चन अधिकारी

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More