Vote by Mail: स्वतंत्र भारत के पहले वोटर 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए किया मतदान

स्वतंत्र भारत के पहले वोटर हिमाचल प्रदेश के श्याम सरण नेगी ने आज 34वीं बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 106 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से पोस्टल बैलेट से मतदान किया। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने घर से वोट देने का फैसला लिया था। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक भी मौजूद रहे।

बता दें कि राज्य की 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। उससे पहले डाक मतपत्र से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा उम्रदराज वोटरों के लिए वोट डालने की व्यवस्था करता है। 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों के लिए घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जाती है।

देश में पहली बार 1952 में आम चुनाव के लिए मतदान हुए थे। लेकिन मौसम की वजह से हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में पांच माह पहले ही 1951 में चुनाव हुए थे। चुनाव के समय नेगी किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे और चुनाव में उनकी ड्यूटी भी लगी थी। उस दौरान उन्होंने पहली बार मतदान किया था। मतदान के बाद नेगी को देश के पहले मतदाता होने का दर्जा प्राप्त हुआ था। मालूम हो कि 2014 में हुए चुनाव में नेगी को ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किय गया था।

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More