अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व

लखनऊ। दीपावाली पर्व् अर्थात् अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश। लोकमंगल की कामना सत्य के साथ रहने और बुराइयों का त्याग करने के संकल्प का त्यौहार है। दीपावली से पूर्व लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई करते हैँ। घरों में रंग – रोदन ,सफेदी आदि का कार्य करते तो, रंगोली बनाई जाति है ,दीप जलाते है। एक दूसरे को उपहार, मिष्ठान देकर उनकी सुख -समृद्धि की कामना करते हैं। यह सब समाज के एकत्व का प्रतीक है। सतलज अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख डॉ.देवेंद्र अस्थाना ने कही।

उन्होंने कहा कि दीपावली का धार्मिक ही नहीं ,संस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी है। भगवान राम समाज के प्रतीक पुरुष है , सामजिक समरसता के नायक है। श्रद्धा और विश्वास से समाज राम राज्य की जीवन दर्शन को स्वीकारता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव कुमार सिंह भदौरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ मालवीय ने किया तथा विशेष रूप से उपस्थित लोगों में विनोद कुमार सह भाग प्रचार प्रमुख, अखिलेश, नगर व्यवस्था प्रमुख ,पूर्व प्रचारक रामानंद सहित बीजेपी के प्रवक्ता नवीन सिन्हा उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More