गबन के आरोपियो को बख्शा नहीं जाए: JPS राठौर

सहकारिता मंत्री ने भंडारण निगम के चेयरमैन का पदभार संभाला

भंडारणकर्मियों को मिलेगा 20 प्रतिशत की दर से बोनस


 राकेश यादव


लखनऊ।  प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) JPS राठौर ने गुरुवार को राज्य भंडारण निगम के संचालक मंडल के अध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के साथ निगम के कार्य संचालन की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने 20 प्रतिशत की दर से बोनस दिए जाने की घोषणा की है।

समीक्षा के दौरान सहकारिता मंत्री ने निगम के निगम की क्षमता की उपयोगिता बढ़ाने के लिए प्राइवेट संस्थाओं से संपर्क कर भंडारण प्राप्त करने व भारतीय खाद्य निगम के निगम के भंडारण शुल्क विपत्रों से की जा रही कटौतीयों के सम्बन्ध में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरणों का निस्तारण कराते हुये कटौती की गयी धनराशि को वापस प्राप्त किये जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने पात्र कर्मिकों को 20 प्रतिशत की दर से बोनस प्रदान किये जाने के निर्देश दिये।  राठौर ने खाद्यान्न के भंडारण के दौरान परिलक्षित शार्टेज व गबन के संबंध में कड़ा रूख अपनाते हुए दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षतियों, शार्टेज व गबन आदि की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण करें। इसके साथ ही CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी कराए जाने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व प्रबंध निदेशक राज्य भण्डारण निगम श्रीकान्त गोस्वामी ने बताया कि निगम में बोनस के लिए 1110 पात्र कार्मिक है। जिस पर रूपया एक करोड़ 82 लाख का व्ययभार निगम ही वहन करेगा।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More