जीत हुई तो क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार: दुर्गेश
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। पार्षद चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई, लेकिन सभासद प्रत्याशी अपने अपने तरीके से गुपचुप चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। कोई विकास की नदियां बहाने का तो कोई धन के बलबूते निकाय चुनाव की जीत हासिल करने का ख्वाब देख रहा है। वैसे तो इस चुनावी अखाड़े में एक दो नहीं बल्कि कई सभासद प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदने का मन बना रहा है।
निकाय चुनाव का बिगुल बजा नहीं है मगर अभी से रात और दिन गुलज़ार नज़र आ रहे हैं।
वहीं एक ऐसे सभासद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जो सामाजिक कार्यकर्ता तो हैं वह अधिवक्ता भी हैं। कस्बा चिनहट में रहने वाले लालता प्रसाद उर्फ लल्ला बाबा के पुत्र दुर्गेश प्रजापति ( अधिवक्ता ) पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए अपने नाम की होर्डिंग लगाया तो अन्य प्रत्याशियों में मानों हड़कंप मच गया। दुर्गेश प्रजापति कहते हैं कि उन्हें कुछ अधिक नहीं कहना है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी।
दुर्गेश के बारे में कुछ महिला मतदाताओं से सवाल किया गया उन्होंने दो टूक कहा दुर्गेश आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं। महिला मतदाताओं ने यह भी कहा कि दुर्गेश प्रजापति महिलाओं के सम्मान के लिए चुनावी अखाड़े में हैं तो हम उनके समर्थन के लिए मैदान में हैं। एक सवाल पर सभासद प्रत्याशी दुर्गेश प्रजापति कहते हैं कि मैं अपने लिए नहीं चुनावी अखाड़े में हूं समाज के हित और क्षेत्र में विकास कार्य के लिए मैदान में उतरा हूं। लिहाजा जनता ने मौका दिया तो इलाके में विकास की बयार बहेगी।