सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है लौकी का जूस, रोज पीएं और रहें फिट…

लौकी की सब्जी बहुत कम लोग ही पसंद करते हैं, पर ये पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन अगर लौकी का जूस बनाकर पिया जाए तो ये भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। कुछ समय से लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी अवेयर हो गए हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से की जाए, जिससे दिनभर शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहे। अगर आप भी ऐसी ही सोच रखते हैं। तो लौकी का जूस आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है। आज हम आपको लौकी जूस बनाने की विधी बताएंगे लौकी जूस की सामग्रियाँ लौकी-1 जीरा पाउडर-1/2 टी स्पून काली मिर्च कुटी-1/2 टी स्पून पुदीना पत्तियां-10-12 अदरक-1 इंच टुकड़ा नींबू रस-2 टी स्पून नमक-चुटकीभर ठंडा पानी-1-2 कप आइस क्यूब्स-5-6 लौकी का जूस बनाने की विधि।

01-लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर उसके टुकड़े काट लें।

02- अब एक कुकर में लौकी और थोड़ा सा पानी डालकर एक सीटी लगा दें। जिससे लौकी नरम हो जाए।

03- अब लौकी के टुकड़े निकाल लें और मिक्सर जार में उबले हुए लौकी के टुकड़े डाल दें(आप चाहें तो लौकी उबालने के बजाय कच्ची भी इस्तेमाल कर सकते हैं)।

04- अब जार में पुदीना पत्ते, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अदरक, नींबू रस और स्वादानुसार नमक भी डाल दें।

05- इसके बाद इसमें ठंडा पानी डाल दें और जार का ढक्कन लगाकर स्मूद ब्लेंड कर लें।

06- इसके बाद सर्विग गिलास लेकर उसमें तैयार लौकी जूस डाल दें।

07- इसके बाद ऊपर से इसमें 2-3 आइस क्यूब्स डाल मिला दें।लौकी जूस के ऊपर पुदीना पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें। Also Read – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाई, बिग बॉस में भी आई थी।

नजर, 30 की उम्र में लगाया मौत को गले…लौकी जूस के फायदे

01-लौकी का जूस पीने से स्ट्रेस में कमी आती है।

02- रोज़ाना लौकी का जूस पीने से दिल की सेहत को मज़बूती मिलती है। यह दिल की सेहत में सुधार लाने में बेहद असरदार है।

03-यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में लौकी का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है।

04-लौकी में सोल्यूबल फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है।

05-लौकी के जूस में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

06-फाइबर के अलावा विटामिन, पोटेशियम और आयरन की भरपूर मात्रा लौकी के जूस में पाई जाती है, जो वज़न घटाने में मदद करते हैं। इसलिए रोज सुबह इसे खाली पेट पीना चाहिए।

07- जिन लोगों को वात के अलावा पित्त और कफ (कफ) की समस्या है, उन्हें रोज़ाना एक गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे उनके शरीर को काफी आराम मिलेगा। (BNE)

Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More
Health Uncategorized

सेक्टम का संकल्प -अब हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से नहीं होगी कोई मौत

लखनऊ| स्वास्थ्य सेवाएं भले ही तकनीक से लैस हो चुकी हैं, लेकिन आज के दौर में भी इमर्जेन्सी सेवाएं व इससे जुड़े नेटवर्क उतने अधिक मजबूत नहीं हुए हैं ,जितने होने चाहिए थे .किसी के घर में यदि कोई अचानक बीमार हो जाये या फिर किसी के साथ कोई ऐसा हादसा हो जाये जिससे उसकी […]

Read More
Delhi Health

90% भारतीय महिलाओं में है विटामिन-D की कमी, शरीर दर्द से राहत के लिए वे चुनती हैं अस्थायी समाधान

हड्डियों के दर्द की अनदेखी और समस्या की जड़ यानी विटामिन-D की कमी को लेकर बनी रहती हैं लापरवाह नई दिल्ली । हमारे शरीर में विटामिन-D की मात्रा 30ng/ml से कम होना अपर्याप्त माना जाता है या इसे विटामिन-D की कमी के तौर पर परिभाषित किया जाता है, जिसके कारण बोन हैल्थ बिगड़ती है और […]

Read More