भारत-मिस्र द्विपक्षीय कारेबार रिकार्ड 7.26 अरब डालर के स्तर पर पहुंचा

शाश्वत तिवारी

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एसo जयशंकर दो दिवसीय मिस्र दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वो अफ्रीकी देश और भारत के बीच गठजोड़ को मजबूत बनाने के नये रास्तों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय की माने तो इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मिस्र में छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा करेंगे और मिस्र-भारतीय कारोबारी समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय कारोबार, वाणिज्य और निवेश पर खास ध्यान दिया जायेगा। मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर की मिस्र की यात्रा से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा करने और मिस्र के नेतृत्व के साथ आपसी हितों से जुड़े सम्पूर्ण मुद्दों के बारे में चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और मिस्र के बीच गर्मजोशी भरे दोस्ताना संबंध हैं जो ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़े हैं। दोनों देश इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं वहीँ जी-20 की 2022-23 में भारत की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित भी किया गया है। इतना ही नहीं कारोबार के मामले में भी अफ्रीका में मिस्र भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत-मिस्र द्विपक्षीय कारेबार रिकार्ड 7.26 अरब डालर के स्तर पर पहुंच गया। मिस्र में भारतीय निवेश 3.15 अरब डालर से अधिक हो गया है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More